अमन साहू के गुर्गे मयंक ने चलवाई फोरलेन टोल निर्माण साइट पर गोली,  एफआइआर 

News Saga Desk

पलामू : एनएच 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में फोरलेन टोल निर्माण साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में भारत वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के जरिये बुधवार को अमन साहू के खास गुर्गे मयंक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के आवेदन के अनुसार पूर्व में अंजान नंबर से कॉल आता था पर नजरअंदाज कर देते थे। गोली चलाने वाले नकाबपोश अपराधी राहुल सिंह के कहने पर गोली चलाने की बात कह रहे थे। घटना के कुछ देर बाद अमन साहू के खास मयंक सिंह ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए दो परसेंट कमीशन मांगी थी।

इधर, गोलीबारी की घटना से मजदूरों में काफी दहशत है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम 4.30 बजे फोरलेन निर्माण में बन रहे टोल प्लाजा के समीप अज्ञात अपराधियों ने जेसीबी पर छह से सात राउंड गोली चलायी थी, जिसमें से एक गोली छिटक कर काम कर रहे मजदूर सतबरवा थाना क्षेत्र के पोखराहा पूर्णाड़ीह गांव निवासी मनीष कुमार को लग गई थी। मजदूर का इलाज एमआरएमसीएच में चल रहा है।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More