अरसंडे पंचायत में लैम्पस भवन पर हंगामा गुणवत्ता पर उठे सवाल

News Saga Desk

भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों की चेतावनी, अब चुप नहीं रहेंगे हम

रांची : अरसंडे पंचायत में निर्माणाधीन लैम्पस भवन को लेकर जोरदार हंगामा खड़ा हो गया है। पंचायत समिति सदस्य लालचंद प्रसाद सोनी ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि भवन निर्माण में सरकारी मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

सोनी के अनुसार, जहाँ 1 से डेढ़ इंच मोटाई की गिट्टी का प्रयोग होना चाहिए था, वहाँ ठेकेदार द्वारा बालू-मसाला से सोलिंग ढककर ढलाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान यह साफ दिखा कि गुणवत्ता नियंत्रण पूरी तरह नदारद है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रतिनिधि व ग्रामीण मौके पर पहुँचे और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक धन का खुला दुरुपयोग बताते हुए तुरंत तकनीकी जांच की मांग की।

लालचंद सोनी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता का भरोसा शासन-प्रशासन से उठ जाएगा। दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कठोर दंड होना चाहिए। अब ग्रामीण केवल दर्शक नहीं रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह योजना ठेकेदार से पाटीदार और फिर दैनिक मजदूरों के हवाले कर दी गई है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।

गौरतलब है कि इस लैम्पस भवन योजना का ऑनलाइन शिलान्यास ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा किया गया था, लेकिन आज तक शिलापट्ट तक नहीं लगाई गई। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द तकनीकी जांच नहीं कराई गई तो वे आंदोलन और विरोध मार्च का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।

इस बीच, प्रखंड विकास अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी।

अब अरसंडे पंचायत में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के खिलाफ जनता की एक नई जागरूकता लहर उठ चुकी है, जो आने वाले दिनों में ग्रामीण क्रांति का रूप ले सकती है।

Read More News

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More