आदिवासियों के बलिदान के साथ विश्वासघात कर रही कांग्रेस और झामुमो : मोर्चा

NewsSaga Desk

पश्चिमी सिंहभूम | भाजपा एसटी (सिडयूल ट्राइब्‍स) मोर्चा के जिला अध्यक्ष तीरथ जमुदा, पदाधिकारी हरि चरण शांडिल और रानी बांदिया ने गुरुवार को एक संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आदिवासियों के संघर्ष और बलिदान के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

एसटी मोर्चा के नेताओं ने कहा कि झारखंड की धरती संघर्ष और शहादत की साक्षी रही है। आठ सितम्बर 1980 के गुवा गोलीकांड और एक‍ जनवरी 1948 के खरसावां गोलीकांड जैसी घटनाएं कांग्रेस शासन की क्रूरता और आदिवासी विरोधी मानसिकता का प्रमाण हैं, जहां निर्दोष आदिवासियों को गोलियों से भून डाला गया था।

तीरथ जमुदा ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल झारखंड आंदोलन को दबाने की कोशिश की, बल्कि आंदोलनकारियों को प्रताड़ित भी किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष किया, वही पार्टी आज कांग्रेस जैसी आदिवासी विरोधी पार्टी के साथ सत्ता का आनंद ले रही है।

भाजपा नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो नेता खुद को आदिवासियों की आवाज़ बताते हैं, वे आज सत्ता की मलाई चखने में लगे हैं। उन्होंने पूछा कि जो पार्टी कभी झारखंड बनने के खिलाफ थी, आज वही झारखंड की सत्ता में भागीदार कैसे बन गई।

बयान में यह भी कहा गया कि झारखंड आंदोलनकारियों को आज जो पेंशन मिल रही है, वह उस दमन और गोलीकांड की दर्दनाक याद की साक्षी भी है, जिसे कांग्रेस ने जन्म दिया था।

तीरथ जमुदा, हरि चरण शांडिल और रानी बांदिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग कि‍या कि वे अपनी स्थिति स्पष्ट करें और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ें, ताकि गुवा और खरसावां के शहीदों का सच्चा सम्मान हो सके।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More