इंडिगो ने अपने इंजीनियरिंग विभाग में पहले महिला तकनीशियन बैच को शामिल किया

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने रविवार को राष्ट्रीय इंजीनियरिंग दिवस पर 33 रखरखाव तकनीशियनों के अपने पहले महिला बैच को शामिल किया। यह पहल विमानन क्षेत्र में तकनीकी भूमिकाओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाने और समान अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इंडिगो का इंजीनियरिंग विभाग एयरलाइन के 400 से अधिक विमानों के बेड़े में सुरक्षा, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है, जिसने 99.89 फीसदी वित्त वर्ष 2024-25 की तकनीकी प्रेषण विश्वसनीयता हासिल की है। कंपनी ने कहा कि महिला तकनीशियनों के नए बैच ने हाल ही में एक हफ्ते के इंडक्शन प्रोग्राम में भाग लिया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों और महिला इंजीनियरों ने अपने अनुभव साझा किये।

इंडिगो के कार्यबल में 44.8 फीसदी से अधिक महिला कर्मचारी हैं और इसमें महिला पायलटों का प्रतिशत 16.2 फीसदी है। इस पहल के साथ ही एयरलाइन विमानन उद्योग में अग्रणी के रूप में अपनी भूमिका को सुदृढ़ करेगी, एक ऐसे भविष्य का निर्माण करेगी, जहां अधिक महिलाएं तकनीकी भूमिकाओं और नेतृत्वकारी पदों पर कदम रखेंगी।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More