इंडिगो 10 नवंबर से दिल्ली और चीन के ग्वांगझू के बीच संचालित करेगी सीधी उड़ानें

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | देश में किफायती विमानन सेवा प्रदाता इंडिगो एयरलाइन ने शनिवार को दिल्ली और चीन के ग्वांगझू के बीच अपनी दैनिक सीधी सविर्स शुरू करने का ऐलान किया, जो 10 नवंबर से शुरू होगी। इंडिगो ने 20 दिसंबर 2025 से दिल्ली और हनोई के बीच भी दैनिक सीधी सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि नए मार्ग पर एयरबस ए320 विमान का उपयोग किया जाएगा। ये कदम लगभग 5 वर्षों के अंतराल के बाद दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क की क्रमिक बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे एशिया की दो सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं की राष्ट्रीय राजधानियों के बीच संपर्क बढ़ेगा।

इं‍डिगो की ये घोषणाएं इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय द्वारा भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने की पुष्टि के बाद की गई हैं। इस घोषणा के बाद दोनों पक्षों ने इस घटनाक्रम को कोरोना महामारी और डोकलाम के बाद संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इसके अलावा इंडिगो ने 20 दिसंबर से दिल्ली और हनोई के बीच दैनिक सीधी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। देश की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो इस नए मार्ग पर अपने एयरबस ए320 विमान का संचालन करेगी, जो भारत की राजधानी से दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे जीवंत सांस्कृतिक और व्यावसायिक केंद्रों में से एक तक निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इंडिगो वर्तमान में कोलकाता से हनोई और हो ची मिन्ह सिटी को जोड़ने वाली 14 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More