ईद मिलादुन्नबी पर 17 वां मुत्ताहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी पांच को, तैयारियां पूरी

NewsSaga Desk

पूर्वी सिंहभूम | पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन नबी के मौके पर पांच सितंबर शुक्रवार को 17वां मुत्ताहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। बुधवार को तंजीम अहले सुन्नत और जमात की ओर से धातकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर तंजीम के जेनेरल सेक्रेटरी और इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी, मौलाना बुरहानुस होदा, मौलाना शमशादुल कादरी और माजिद अख्तर मौजूद थे।

मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी ने कहा कि इस वर्ष नबी-ए-रहमत की तशरीफआवरी को 1500 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए यह जुलूस ऐतिहासिक होने जा रहा है। जुलूस सुबह 8 बजे मानगो गांधी मैदान से रवाना होगा और 11 बजे साकची आमबागान मैदान में उलेमा-ए-कराम की तकरीर के बाद स्टेट माइल रोड, जुस्को ऑफिस गोलचक्कर से होते हुए धातकीडीह मैदान पहुंचेगा, जहां सलातो सलाम और दुआ के साथ इसका समापन होगा।

आयोजकों ने बताया कि जुलूस में उलेमा-ए-कराम सबसे आगे रहेंगे और उनके पीछे अकीदतमंद शामिल होंगे। 500 से अधिक वॉलंटियर्स (सेफ्टी टी-शर्ट व आईडी कार्ड के साथ) यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। एम्बुलेंस और जरूरी वाहनों के लिए तुरंत रास्ता खाली किया जाएगा। डीजे साउंड सिस्टम, गैर-शरई काम और नकली हथियारों पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियां जुलूस के पीछे चलेंगी और स्टंट पर रोक रहेगी।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More