एफएसआईबी ने एसबीआई के एमडी पद के लिए रवि रंजन का चयन किया

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की तलाश करने वाली संस्था वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद के लिए रवि रंजन की सिफारिश की है। रंजन वर्तमान में उप-प्रबंध निदेशक हैं और वह प्रबंध निदेशक विनय एम. टोंस की जगह लेंगे।

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो ने शुक्रवार को एक एक बयान में कहा कि ब्यूरो ने एसबीआई में प्रबंध निदेशक (एमडी) पद के लिए 11 सितंबर, 2025 को नौ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। एफएसआईबी ने इंटरफेस में उनके प्रदर्शन, उनके समग्र अनुभव और मौजूदा मानदंडों को ध्यान में रखते हुए एसबीआई में एमडी के पद के लिए रवि रंजन की सिफारिश है।

एफएसआईबी की सिफारिश पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति लेगी। रंजन इस समय एसबीआई में उप-प्रबंध निदेशक हैं और वह प्रबंध निदेशक विनय एम टोंस की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा होगा।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More