एसएंडपी ने जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर रखा बरकरार

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने इसका कारण अनुकूल मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग बताया है।

रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में अनुमान जताया है कि 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 फीसदी पर स्थिर रहेगी। एसएंडपी का अनुमान है कि इस दौरान घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी, जिसे मोटे तौर पर सौम्य मानसून, आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती तथा सरकारी निवेश में तेजी से मदद मिलेगी। एसएंडपी ने अपनी ताजा रिपोर्ट ‘एशिया-प्रशांत चौथी तिमाही 2025: बाह्य दबाव से वृद्धि में कमी’ में कहा कि एजेंसी ने मोटे तौर पर अनुकूल मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग का हवाला देते हुए वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर कायम रखा है।

रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ब्याज दरों (रेपो रेट) में 0.25 फीसदी की कटौती की उम्मीद है, क्योंकि उसने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति यानी महंगाई दर का अनुमान घटाकर 3.2 फीसदी कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की (अप्रैल-जून) की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही थी।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More