एसडीओ अशोक कुमार के गिरफ्तारी को लेकर धरना

News Saga Desk

हजारीबाग : हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एसडीओ के ससुराल वालों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। धरने में करीब सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे।

उल्लेखनीय हो कि गत 26 दिसंबर को अपनी पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप है। और इस मामले में मामला भी दर्ज किया गया है। फिर भी प्रशासन के जरिये उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को धरना के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

एसडीओ के पत्नी के भाई राजू साव ने पत्रकारों से कहा कि पूर्व एसडीओ अशोक कुमार कितने बड़े अधिकारी हैं कि एक थानेदार उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रहे है। इससे साफ जाहिर होता है कि पूरे प्रशासन की टीम उनके साथ मिली हुई है। यदि एसडीओ के अलावे कोई साधारण आदमी यदि होता तो कब के जेल गया होता पर ये एसडीओ ठहरे इनके लिए कोई कानून नहीं है। यदि एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी नही होती है तो मजबूरन सड़क पर उतरना होगा।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More