कोयला कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

लातेहार। लातेहार में कोयला व्यवसायी मुकेश सिंह के आवास पर शुक्रवार शाम फायरिंग की गई। बाइक पर आए बदमाश घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर भाग निकले। मौके से पुलिस ने 9 एमएम के 8 खोखे बरामद किया है। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र की है। इस घटना की जिम्मेवारी अपराधिक गिरोह के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिया है।

मयंक सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि बालूमाथ के मुकेश सिंह के घर पर जो गोलीबारी की घटना हुई है, वो मेरे (मयंक सिंह) द्वारा कराया गया है।

मुकेश सिंह समेत अन्य सभी कोयला रेक लोडिंग एवं अन्य काम करने वालों को अंतिम चेतावनी है मेरा कि जितना जल्दी हो पहले मुझसे सेटलमेंट करो। तब तक के लिए काम बंद करो।

ये सिर्फ ट्रेलर है मुकेश सिंह। वर्ना तुम्हारे बॉडीगार्ड लोग तुम्हें सिर्फ पोस्टमॉर्टम घर ले जाने के काम आएंगे।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More