चेंबर के नवनिर्वाचित कार्यसमिति से मिले मंत्री, सहयोग का दिया भरोसा

NewsSaga Desk

पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्यसमिति से रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात रविंद्र भवन में हुई, जहां मंत्री ने अध्यक्ष संजय चौबे सहित पूरी टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज राज्य के विकास की रीढ़ है और चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारी, प्रशासन और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह कार्य करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा और ऊर्जावान टीम व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

मंत्री दीपक बिरुवा ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के विकास के लिए सदैव तत्पर है और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने सभी को मिलकर सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More