जीएसटी पर आठ वर्षों पर खुली केंद्र सरकार की आंखें : कांग्रेस

NewsSaga Desk

रांची | प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि‍ देश में सरकार एनडीए की है, लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहा है। दूध, दही, पेंसिल किताबों, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी लगाकर कमाई करने वाली सरकार की आंखें आठ वर्षों बाद खुली तब उसे आम आदमी की तकलीफ दिखाई पडी।

जीएसटी स्लैब में केंद्र सरकार की ओर से कमी किए जाने की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मोदी सरकार की जीएसटी नीति का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2016 में ही विरोध किया था। केंद्र की जीएसटी नीति का कांग्रेस मुखर विरोधी रही है।

उन्‍होंने कहा कि जीएसटी से आम उपभोक्ता, किसान और छात्रों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव का पूरा विश्लेषण सरकार के समक्ष रखा था, लेकिन केंद्र सरकार ने लोगों की परेशानियों को दरकिनार कर औद्योगिक समूहों को लाभ पहुंचाने की नीयत से बेतुका स्लैब जारी रखा गया। उन्हों ने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार ने दो प्रमुख नीतियों जातीगत जनगणना और जीएसटी स्लैब में संशोधन का निर्णय लेकर बता दिया कि कांग्रेस की नीतियां जनहित की रही है।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More