झारखंड में अब शीतलहर की संभावना

News Saga Desk

रांची। दो दिनों के बादल और बारिश के बाद आज से मौसम साफ हो गया है। आसमान के साफ होते ही ठंड में काफी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अभी राज्य में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने वाली है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आज 11 जिलों का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहने वाला है। वहीं दो जिले ऐसे हैं, जहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रह सकता है। ऐसे में झारखंड में शीतलहर की संभावना जताई गई है।

अगले चार दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक स्थिति इसी तरह रहेगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान खुला रहेगा।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More