झारखंड में एक बार फिर शुरू होगा एकलव्य और आश्रम विद्यालय : चमरा लिंडा

News Saga Desk

रामगढ़ : झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा हजारीबाग जाने के दौरान रविवार को रामगढ़ के मांडू में रुके। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड में एक बार फिर एकलव्य विद्यालय और आश्रम विद्यालय की शुरुआत की जाएगी। जिन स्थानों पर पहले से इन विद्यालयों का निर्माण हो चुका है, वहां पढ़ाई अभी बंद है। लेकिन सरकार योजनाबद्ध तरीके से उन विद्यालयों में शिक्षा देने की शुरुआत करेगी।

आदिवासी समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध हो, इसके लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने पहले भी बड़े फैसले लिए हैं। यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए इंग्लैंड भेजने का फैसला भी सरकार ने लिया है। कई बच्चे स्कॉलरशिप पर वहां पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन देश में भी झारखंड के बच्चे बेहतर सेवा दे सकें, इसलिए यूपीएससी, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए भी सरकार योजना बना रही है।

यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली में शिक्षा उपलब्ध कराया जाएगा। रांची में भी नीट, आईआईटी के तहत इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई छात्रों को कराई जाएगी। इन सभी मुद्दों पर विभाग अपनी योजना तैयार कर रहा है।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More