News Saga Desk
रांची | झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले पांच-छह दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कमी होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल झारखंड के ऊपर किसी तरह के सिस्टम बनने की कोई संभावना नहीं है, लिहाजा, अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पूरे झारखंड से विदा हो जाएगा। इस बीच राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक-दो दिनों से रात में ठंड बढ़ गई है, जबकि दिन में धूप में तल्खी महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एकाध जगह पर छिटफुट बारिश दर्ज गई है।
रांची और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली रही। तड़के सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 33.5डि ग्री, डाल्टनगंज में 32.5 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
No Comment! Be the first one.