रातू में सरकारी शराब दुकान में सेंध — नकदी और सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच

News Saga Desk

रांची : रातू थाना क्षेत्र के झखराटाड़ ग्राम में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक सरकारी कंपोजिट शराब दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते ही कैश काउंटर में रखी नकदी राशि और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रातू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना प्रारंभ किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध फुटेज प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात दुकान के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण किसी की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने बताया कि दुकान में रखे कई हजार रुपये नकद, मोबाइल रिचार्ज वाउचर और कुछ अन्य वस्तुएं चोरी हुई हैं। फिलहाल पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Read More News

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More