थोक महंगाई दर सितंबर महीने में घटकर 0.13 फीसदी पर आई

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से सितंबर महीने में थोक महंगाई दर घटकर 0.13 फीसदी पर आ गई। इससे पहले अगस्त में यह 0.52 फीसदी रही थी। पिछले वर्ष सितंबर में यह 1.91 फीसदी थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि सितंबर महीने में खाद्य और ईंधन की कीमतों में भारी गिरावट से थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर घटकर 0.13 फीसदी रह गई, जो अगस्त में 0.52 फीसदी थी। इससे पहले जुलाई और जून महीने में ये क्रमशः -0.58 फीसदी और -0.19 फीसदी रही थी। आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की कीमतें सितंबर में 5.22 फीसदी कम हुईं, जबकि अगस्त में यह 3.06 फीसदी था। सब्जियों की कीमत सितंबर महीने में 24.41 फीसदी घटीं है, जबकि अगस्त में यह 14.18 फीसदी कम हुई थीं। विनिर्मित उत्पादों के मामले में महंगाई अगस्त के 2.55 फीसदी के मुकाबले घटकर 2.33 फीसदी रह गई।

मंत्रालय के मुताबिक सितंबर, 2025 में मुद्रास्फीति यानी महंगाई की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुओं, अन्य परिवहन उपकरणों और वस्त्रों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है। इसके अलावा ईंधन और बिजली की कीमतें सितंबर में 2.58 फीसदी कम हुईं, जबकि अगस्त महीने में इनमें 3.17 फीसदी की गिरावट आई थी।

उल्‍लेखनीय है कि सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 8 साल के निचले स्तर 1.5 फीसदी पर आ गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) खुदरा महंगाई दर पर नजर रखता है। केंद्रीय बैंक ने अक्‍टूबर महीने की शुरुआत में नीतिगत दरों को 5.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा था।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More