दिशा ढकी, यात्रा अटकी

News Saga Desk

  • झिरी फ्लावर मोड़ पर हरियाली में गुम हुआ रिंग रोड का साइन बोर्ड
  • सड़क विभाग की अनदेखी से बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें

रांची : राजधानी रांची के झिरी फ्लावर मोड़ के समीप रिंग रोड पर एक चौंकाने वाला दृश्य इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां लगा दिशासूचक बोर्ड , जो रांची और टंडवा की ओर जाने वाले मार्गों का संकेत देता है । अब लताओं और झाड़ियों की मोटी परत में पूरी तरह से छिप चुका है। हरे-भरे पौधों की बेलों ने इस बोर्ड को ऐसे ढक लिया है कि शब्द पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।

यह बोर्ड यात्रियों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए मार्गदर्शक का काम करता था, लेकिन अब यह प्राकृतिक पर्दे के पीछे लुप्त होकर सड़क विभाग की लापरवाही का जीवंत उदाहरण बन गया है। राहगीरों का कहना है कि इस स्थिति से न केवल भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है, खासकर रात के समय जब दृश्यता कम होती है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह स्थिति कई महीनों से बनी हुई है। बावजूद इसके, सड़क विभाग या नगर निगम की ओर से अब तक कोई सफाई या रखरखाव नहीं किया गया है। वहीं, बोर्ड के आसपास फैली गंदगी और कूड़े-कचरे ने क्षेत्र की सुंदरता को भी प्रभावित किया है।

क्षेत्र के निवासियों और दैनिक यात्रियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है । ताकि साइन बोर्ड की सफाई कर इसे फिर से स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य बनाया जा सके। लोगों का कहना है कि रिंग रोड जैसी राजधानी की प्रमुख सड़क पर इस तरह की उपेक्षा झारखंड की छवि को धूमिल करती है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More