दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई :  एसएसपी

News Saga Desk

रांची | रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने शहरवासियों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

एसएसपी राकेश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची के नागरिकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने, शहर की सुरक्षा और सद्भाव बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाली गतिविधियों से पूरी तरह से बचना चाहिए। हर व्यक्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण का समर्थन करे और शहर की शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य से दूर रहे।

रांची पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। नागरिकों से भ्रामक, तथ्यहीन या आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो, वीडियो और संदेशों को साझा करने से बचने की अपील की गयी है। ग्रुप एडमिन को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके ग्रुप में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या आपत्तिजनक सामग्री साझा न हो। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और ऐसी कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।

रांची पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि गलत सूचना या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी नागरिकों से ज़िम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया है। सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शहर में किसी भी प्रकार के डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

Read More