पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए रांची के श्री गुरुनानक सत्संग सभा में ‘विशेष दीवान’

NewsSaga Desk

रांची | झारखंड की राजधानी रांची स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की सलामती की कामना करते हुए रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी में ‘विशेष दीवान’ सजाया गया।

इस अवसर पर रोजाना की तरह सुबह 8:30 बजे दीवान में साधु संगत ने सामूहिक रूप से ‘श्रीजपुजी साहिब’ का पाठ किया। इसके बाद गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने वाहेगुरु से अरदास कर पंजाब के लोगों की रक्षा और जल्द हालात सामान्य होने की प्रार्थना की।

सत्संग सभा के प्रधान अर्जुन देव मिढ़ा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात बेहद गंभीर हैं। अबतक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1900 से अधिक गांवों में पानी भरा हुआ है। करीब चार लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 21 हजार से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है, लेकिन संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। वाहेगुरु जी की मेहर से सब कुछ जल्द ही ठीक हो, यही अरदास है।

इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेश मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, मोहन काठपाल, हरीश मिढ़ा, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राकेश गिरधर, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, ममता थरेज़ा, बिमला मिढ़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More