पुंदाग मंदिर में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव

News Saga Desk

रांची | पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मंगलवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से शरद पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि शरद पूर्णिमा आत्मशुद्धि, भक्ति और शांति का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और मानव-प्रकृति के संतुलन का संदेश देता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुजारी अरविंद पांडे की ओर से श्री राज श्यामा जी के दिव्य श्रृंगार से हुआ। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का श्वेत वस्त्रों एवं आभूषणों से अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, सोमवार रात में आयोजित भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। ट्रस्ट के भजन गायकों की ओर से प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

शरद पूर्णिमा की परंपरा के अनुसार 101 किलो दूध से बनी खीर तैयार कर चंद्रमा की रोशनी में रखी गई। प्रातःकाल मुख्य पुजारी अरविंद पांडे ने विधिवत भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, ट्रस्ट के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More