पूर्वी चंपारण में छिटफुट घटनाओ के बीच शांतिपूर्ण चल रहा है प्रथम चरण का पैक्स चुनाव-तिनकोनी में पुलिस से झड़प

पूर्वी चंपारण,26 नवंबर (हि.स.)।पूर्वी चंपारण जिले में पैक्स चुनाव के प्रथम चरण अंतर्गत छ: प्रखंडो मे चुनाव छिटफुट घटनाओ के बीच शांतिपूर्ण चल रहा है। जिले के रक्सौल आदापुर, छौड़ादानो,रामगढ़वा, बनकटवा एवं पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत पैक्स चुनाव कराए जा रहे हैं।इसके लिए रक्सौल में 37, आदापुर में 41, छोड़ादानो में 44, रामगढ़वा में 57, बनकटवा में 41 तथा पकड़ी दयाल में 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।मतगणना कल सुबह 8:00 बजे से संबंधित प्रखंड मुख्यालय में कराई जाएगी।

पैक्स चुनाव के दौरान छौड़ादानो प्रखंड के दरपा थाना के तिनकोनी पंचायत में बूथ पर दो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा कर मतदाताओं को प्रभावित कर विधि व्यवस्था भंग करने का मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी के साथ लोग उलझ गए।साथ ही थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी व अपर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार से उलझ कर धक्का मुक्की करने लगे।जिस कारण आत्मरक्षा और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा दो राउंड फायरिंग भी करना पड़ा।जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर तीन उपद्रवी पैक्स उम्मीदवार,वर्त्तमान पैक्स अध्यक्ष के लड़का अशोक कुमार व सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है।जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है,और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More