प्रधानमंत्री ने देश वासियों को विरासत की जड़ों से जुड़ने का किया आह्वान : बाबूलाल

NEWS SAGA DESK

रांची। झारखंड में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड सुना।

कांग्रेस के लोग आरएसएस कार्यालय जाकर संघ को समझें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को नागपुर संघ मुख्यालय जाने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसकी तो प्रशंसा होनी चाहिए। पीएम राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय गए हैं। और कांग्रेस को पेट में दर्द है तो उसे दूर से नहीं बल्कि संघ मुख्यालय जाकर नजदीक से संघ को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने के लिए रात दिन एक कर देती है। प्रधानमंत्री तो वहां गए जहां देश भक्ति पढ़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इधर उधर घूमते रहते हैं अच्छा होता एक बार संघ कार्यालय जाकर संघ को देखते और समझते।

इसके पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर की ओर से मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को भारतीय नव वर्ष एवं ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देश है। कहा कि नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम में भारत की परंपरा, संस्कृति, विरासत, योग, आयुर्वेद की चर्चा सभी एपिसोड में प्रायः रहती ही है। उन्होंने कहा कि मन की बात में आज फूलों की यात्रा जैसे विषय में महुआ की चर्चा काफी प्रेरक है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के जरिये विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के जरिये अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने की बातों को उजागर किया। कहा कि प्रधानमंत्री का अपनी जड़ों से जुड़ने वालों को बड़ा तूफान भी विचलित नहीं कर सकता, यह प्रेरित करने वाला आह्वान है। उन्होंने कहा कि मन की बात में महान सांस्कृतिक विरासत, भारत की प्रगति, आम जन की सहभागिता, नवाचारों की चर्चा तथा विश्व और भारत की चुनौतियों की चर्चा भी शामिल है। उन्होंने गौरशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बूथों पर शामिल हुए।

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More