बारिश के बाद ठंड का सितम, 5.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान,अगले 24 घंटे में होगी और गिरावट

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट होने से आमजनों की परेशानी बढ़ने लगी है। खासकर शाम के बाद कनकनी बढ़ने लगती है और लोग अपने घरों में सिमटकर रह जाते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी रिपोर्ट की माने तो कांके का तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी

यही नहीं राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कहीं-कहीं सुबह के समय कोहरे या धुंध होने की संभावना है। बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अहले सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह स्थिति 17 दिसंबर तक बनी रहेगी। बता दें कि गत दिनों हुई वर्षा और पश्चिम दिशा से बह रही हवा ने वातावरण में कनकनी बढ़ा दी है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी का अधिकतम 22.4 डिग्री तो न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More