बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को

रांची, श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को निकाली जाएगी। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव बारात आयोजन महा समिति पहाड़ी मंदिर भव्य और विशाल बाल कांवर यात्रा 27 जुलाई को नक्षत्र वन , राज्यभवन के समीप से रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा पर जलाभिषेक करेंगे ।

सभी छोटे-छोटे बच्चे गेरुआ वस्त्र धारण किये पैदल जल लेकर पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक करने वाले बच्चों की उम्र 5 से 12 वर्ष के बीच होगी । इस साल कई जीवंत झांकियो का स्वरूप , ढोल नगाड़ा, डीजे ताशा के साथ बाल शिव रथ पर सवार होकर चलेंगे ।

महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि इस साल का आयोजन बहुत ही विशेष और भव्य होगा ।

प्रवक्ता बादल सिंह ने गुरुवार को कहा कि बाल कांवर यात्रा आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को सनातनी धर्म के बारे में जानकारी मिले । साथ ही धर्म की मार्ग पर चलने का प्रण दे सके और पूरे शहर वासियों से अपील किया कि आप सभी लोग अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल करें।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश साहू ,प्रवक्ता बादल सिंह, मीरा गुप्ता, मुरारी मंगल , राजीव वर्मा ,पुजारी कबीर बाबा , मनोज मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More