बिहार चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

News Saga Desk

रांची | बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अभियान डॉ. माइकल राज ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी लिखा है।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से दिया गया है। बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थ, अवैध हथियार, पैसे और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए झारखंड पुलिस की ओर से विशेष तौयारी की गयी है।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बुधवार को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, व्यापार, परिवहन और तस्करी की रोकथाम के लिए सभी तरह के निरोधात्मक कार्रवाई करने को लेकर निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं।

आईजी अभियान ने बताया कि चुनाव आयोग के जरिए जो भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उसके अनुसार तमाम तरह की सतर्कता झारखंड पुलिस की ओर से बरती जा रही है। अवैध नकदी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जितना नकद ले जाने की इजाजत आम लोगों को मिलती है। अगर उससे ज्यादा कोई नकद लेकर जाता है, तो उस पर नजर रखने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में चेक पोस्ट भी तैयार किया जा रहे हैं। सभी चेक पोस्ट पर बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। आईजी ने बताया कि वैसे झारखंड के जिले, जो बिहार से सटे हुए हैं, वहां के पुलिस अधीक्षक अपने बिहार के निकटवर्ती जिलों के पुलिस अधीधकों से समन्वय स्थापित कर अंतर जिला बैठक करेंगे। इसके अलावा अंतर राजयीय बैठक की भी रणनीति तैयार की गई है।

झारखंड पुलिस की तरफ से प्रदेश के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More