भारत और इजरायल ने द्विपक्षीय निवेश संधि पर किए हस्ताक्षर

NewsSaga Desk

नई दिल्‍ली | भारत और इजरायल ने सोमवार को आर्थिक सहयोग को मजबूती देने के लिए एक द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते से दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘भारत और इजरायल सरकार ने नई दिल्ली में आज एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौते (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए हैं।’’ इस समझौते पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इजरायल के वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने हस्ताक्षर किए हैं। मंत्रालय के मुताबिक भारत और इजरायल के बीच नया समझौता निवेशकों को सुरक्षा और निश्चितता प्रदान करेगा और दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को और बढ़ाएगा। यह समझौता 1996 में हुए पुराने निवेश करार की जगह लेगा, जिसे 2017 में भारत की नई निवेश संधि नीति के तहत समाप्त कर दिया गया था।

उल्‍लेखनीय है कि अप्रैल, 2000 से जून 2025 के दौरान भारत को इजरायल से 337.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ है। इस समझौते पर हस्ताक्षर इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों देश एक मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत कर रहे हैं।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More