भिलाई पहाड़ी के पास महालक्ष्मी बस पलटी, बड़ा हादसा टला

पूर्वी सिंहभूम, गुरुवार तड़के एनएच-33 पर उस समय हड़कंप मच गया जब ओडिशा से रांची जा रही महालक्ष्मी बस भिलाई पहाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि सभी यात्रियों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद आ रही थी, आंख झपकने की वजह से

वाहन का नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से बस को सड़क किनारे हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया। यात्रियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और पहाड़ी मोड़ पर अचानक पलट गई। हालांकि, समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More