भूटान सेना प्रमुख का कोलकाता दौरा, भारतीय सेना के आमंत्रण पर

News Saga Desk

कोलकाता : भारतीय सेना के आमंत्रण पर रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) लेफ्टिनेंट जनरल बातू छेरिंग कोलकाता पहुंचे। अपने दौरे के तहत उन्होंने विजय दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय सेना के चीफ ऑफ स्टाफ आरके श्रीकांत और जीओसी हेडक्वार्टर ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ईस्टर्न कमांड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत और भूटान के बीच सैन्य संबंधों की मजबूती और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल बातू छेरिंग की यह यात्रा दोनों देशों के सैन्य कूटनीतिक संबंधों को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More