भूमि और खूंटा पूजन के साथ पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू

NewsSaga Desk

खूंटी | सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेताजी चौक खूंटी के पूजा पंडाल निर्माण का कार्य रविवार को भूमि सह खूंटा पूजन के साथ शुरू हो गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समिति के सदस्य पूजा में शामिल हुए। पूजा अनुष्ठान पंडित पंकज मिश्रा ने संपन्न कराये, जिसमें समिति की ओर से यजमान के रूप में कुमार सौरभ और सुनील साहू शामिल थे। नेताजी चौक खूंटी में हर वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष समिति द्वारा महाभारत थीम पर आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। महाभारत से संबंधित झांकियां और साज- सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।

इस अवसर पर समिति के नकुल भगत, लव चौधरी, ज्योतिष भगत, गोपाल भगत, संजय मिश्रा, मनोज कुमार, जयप्रकाश भाला, राज कुमार गुप्ता, राजकुमार साव(बाबू), दामोदर प्रसाद, श्रीकांत चौधरी, अशोक गुप्ता, मनोज लाल, मनोज साहू, प्रमोद लहकार, विक्की गुप्ता, मनोज गुप्ता, अंकित जैन, राहुल सिंह, मोंटू जायसवाल, तपेश्वर राम, राजू साहू, सौरभ राज, कुंतल हाजरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More