भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

NEWS SAGA DESK

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को दोपहर में भोपाल में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां राजा भोपाल एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से गृह मंत्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, मप्र के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार से भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वे शनिवार दोपहर विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह का पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के माध्यम से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। वे तीन बजे पचमढ़ी पहुंचकर भाजपा विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पचमढ़ी से रवाना होंगे।

Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More