News Saga Desk
कोंडागांव | जिले के मसोरा टोल के पास अचानक से बीती देर रात एक चलती हुई स्कार्पियाे वाहन में अचानक से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुएं को देख चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़े कर दिया और बाहर निकल गया। देखते ही देखते वाहन में आग तेजी से फैलने लगी। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन इस दाैरान पूरी स्कार्पियाे वाहन आग में जलकर खाक हो गई, इस वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं था।
उल्लेखनीय है कि इस घटना से 24 घंटे पहले नेशनल हाइवे 63 पर दो वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गई थी, जिसमें दाेनाें वाहन जलकर खाक हाे गई, वहींं इसमें सवार दाे लोग जिंदा जल गए थे।
No Comment! Be the first one.