मालदा तृणमूल पार्षद हत्याकांड : नरेन्द्रनाथ तिवारी और स्वपन शर्मा मुख्य आरोपित, हत्या का मकसद अब भी स्पष्ट नहीं

News Saga Desk

कोलकाता : मालदा में तृणमूल पार्षद दुलाल सरकार उर्फ बाबला सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो मुख्य आरोपित नरेंद्रनाथ तिवारी और स्वपन शर्मा हैं। हालांकि, हत्या का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह जानकारी बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी दक्षिण बंगाल सुप्रतीम सरकार ने दी।

दो जनवरी को दुलाल सरकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब वे इंग्लिश बाजार स्थित अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। पाइपलाइन मोड़ पर अपनी गाड़ी से उतरते ही चार मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनका पीछा किया। जान बचाने के लिए वे एक दुकान में घुसे, लेकिन हमलावर वहां भी घुस गए और उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस हत्याकांड से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद नाराज हुईं और जिला पुलिस अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया।

एडीजी सरकार ने बताया कि यह हत्या पूरी योजना के तहत की गई थी। आरोपितों ने कई दिनों तक इलाके की रेकी की थी। जांच में पता चला है कि हत्या के लिए 50 लाख की सुपारी दी गई थी। मुख्य आरोपित नरेंद्रनाथ तिवारी, जो तृणमूल हिंदी सेल के जिलाध्यक्ष हैं, और स्वपन शर्मा जो एक कुख्यात अपराधी हैं, ने हत्या की साजिश रची। स्वपन शर्मा पर बमबाजी सहित कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा किया जाएगा।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More