मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत बोन कैंसर से पीड़ित मरीज को 2 लाख48 हजार की राशि स्वीकृत

News Saga Desk
चाईबासा : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत चिकित्सा सहायता के लिए सोमवार को सदर अस्पताल चाईबासा में असाध्य रोग समिति की बैठक अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में तांतनगर प्रखंड अंतर्गत लोवालान्दिर गांव निवासी सिकंदर बिरुली के पुत्र मनोज बिरुली (15) जो बोन कैंसर की बीमारी से पीड़ित है, तथा उनका इलाज जमशेदपुर के मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा है।

उनके इलाज के लिए 2 लाख48 हजार रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे पूर्व मनोज बिरुली को असाध्य रोग के तहत 2 लाख10 हजार रूपए की राशि इलाज के लिए दी जा चुकी थी।

बैठक में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित राजाराम गुप्ता ने कहा कि असाध्य रोग सहायता राशि को जरूरतमंद के सहायतार्थ के लिए योजना का प्रचार – प्रसार और व्यापक रूप में करने की आवश्यकता है,ताकि जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सके।

बैठक में मुख्य रूप से डॉ बरियल मार्डी, डॉ पोलीना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन मौजूद थे।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More