यूएई के बाद अब मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने भी नेपाल के लिए कड़ी की वीजा प्रक्रिया

News Saga Desk

काठमांडू | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद अब नेपाली नागरिकों के लिए मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने वीजा देने की प्रक्रिया को कड़ा करना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों के दूतावासों के साथ मंगलवार को एक बैठक बुलाई है, जिसमें ताजा घटनाक्रम पर चर्चा होगी।

नेपाल विदेशी रोजगार उद्यमी संघ के सचिव कुंचदोरजे डिमडोंग ने कहा कि नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यूएई ने 15 सितंबर से यात्रा और कार्य वीजा को सख्त कर दिया है। अब मलेशिया, सऊदी अरब, कतर और अन्य खाड़ी देशों ने भी वीजा जारी करने की प्रक्रिया को सख्त करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि खाड़ी देश पिछले दो-तीन दिनों से तरह-तरह के दस्तावेज मांग रहे हैं। डिमडोंग ने कहा कि पुराने पुलिस रिपोर्ट को अमान्य करते हुए फिर से पुलिस रिपोर्ट मांगी जा रही है। इस कारण से कई वीजा आवेदन को रद्द तक कर दिया गया है।

यूएई ने विजिट वीज़ा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और वर्क वीज़ा को भी कड़ा कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यूएई ने वीज़ा को इस डर से कड़ा किया है कि जेन जी विद्रोह के बाद जेल से भागे कैदी उनके देश में घुस सकते हैं। हालांकि, यूएई ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी कहा जा रहा है कि यूएई ने आंतरिक प्रबंधन कारणों का हवाला देते हुए विजिट वीज़ा पर प्रतिबंध लगाया है और वर्किंग वीजा को कड़ा किया है। इसके साथ ही यूएई के कारोबारियों ने नेपाली कारोबारियों को बताया है कि सुरक्षा चुनौतियों के कारण भी यह प्रतिबंध लगाया गया है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More