रांची में पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों में मुठभेड़, गोली लगने से कुख्यात अपराधी आफताब घायल

News Saga Desk

रांची | राँची पुलिस और KSS गिरोह के नाम पर गोलीबारी करने वाले अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस की गोली से आफताब नाम का एक अपराधी घायल हो गया। ये अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है। आफताब के पैर में गोली लगी है। एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि, कोयलांचल शांति समिति यानि कि केएसएस के नाम पर बीते दिनों डोरंडा में गोली करने वाला अपराधी तुपुदाना के बालसिरिंग इलाके में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं।

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन किया। जैसे ही पुलिस की टीम बालसिरिंग के पास पहुंची, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।जिसमें आफताब नाम के अपराधी को गोली लगी है। इसके अलावा पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हथियार और गोली बरामद किया गया है। घायल हुए अपराधी आफताब को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Read More News

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More