राजग नेताओं ने रांची में बैठक कर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की बनाई रणनीति

News Saga Desk

रांची | रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में राजग की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में राजग प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। विधानसभा क्षेत्र की जनता हेमंत सरकार की वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। पिछले 6 वर्षों में राज्य का विकास ठप्प हो चुका है। हेमंत सरकार पार्ट-2 का भी लगभग एक वर्ष पूर्ण होने को है, लेकिन जनता को केवल लूट, भ्रष्टाचार, दलाली ,माफियागिरी ही देखने को मिल रहा है। बालू, पत्थर, जमीन की लूट मची है। आम आदमी सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेल रहा। स्कूल में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में दवाई और डॉक्टर नहीं हैं। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है।

मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनता राज्य की राजधानी में भी सुरक्षित नहीं है। युवा नौकरी की प्रतिक्षा करते-करते थक चुके हैं। भर्ती निकल नहीं रही, जो निकल रही वह बेच दी जा रही है। राजग राज्य सरकार के खिलाफ इन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी। प्रदेश की जनता का मिजाज राज्य सरकार को सबक सिखाने का हो चुका है।

ऑल झारखंड स्टूडेंट युनियन (आजसू) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजग पूरी तरह से एकजुट होकर घाटशिला उपचुनाव में अपनी ताकत लगाएगा। राज्य सरकार की हर मोर्चे पर नाकामी ही सबसे बड़ा मुद्दा है। राजग जनता से भ्रष्ट निकम्मी सरकार से झारखंड को बचाने का आग्रह करेगा। हेमंत सरकार से जनता की नाराजगी चुनाव परिणाम में दिखेगा।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सांसद खीरू महतो ने कहा कि राजग के घटक दलों ने बैठक में जो निर्णय लिया है, उसे परिणाम में बदलेंगे। घाटशिला उपचुनाव में राजग की जीत सुनिश्चित है।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपारा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि आम चुनाव में भी घाटशिला के राजग प्रत्याशी की स्थिति अच्छी रही थी। इस बार जनता पिछली कमियों को दूर कर राजग प्रत्याशी को जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार से अब तंग आ चुकी है।

राजग की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो, लोजपाआर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित विधायक जनार्दन पासवान, उमेश तिवारी शामिल रहे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More