राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

News Saga Desk

रांची : राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विजयादशमी की प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का यह पावन पर्व जीवन में सदाचार, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम से सभी के कल्याण और समाज में सद्भाव की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री सोरेन ने लिखा कि विजयदशमी का पर्व अच्छाई की उस अडिग भावना का उत्सव है, जो हर युग में अन्याय और अहंकार के सामने डटकर खड़ी रही है। यह दिन हमें सिखाता है कि चाहे राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंत में विजय सच्चाई और संयम की ही होती है। असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले विजयदशमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More