लाउडस्पीकर लगाने के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प

News Saga Desk

हजारीबाग : लाउडस्पीकर लगाने के दौरान हिंदुस्तान चौक पर दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिवरात्रि पर गाना बजाने के लिए लाउडस्पीकर लगाने के दौरान यह घटना घटी।उपद्रवियों ने तीन बाइक, एक दुकान और एक कार को आग के हवाले कर दिया। एक ऑटो में भी तोड़ फोड़ की गई है।

वहीं, पूरी सड़क पर पत्थर के टुकड़े पड़े नजर आए। प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को शांत करवाया है। प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इचाक प्रखंड के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है दोषियों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More