वन भूमि पर जुताई कर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला

पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई। वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया।

प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं।

वन विभाग के अनुसार मनातू के प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि बंशीखुर्द गांव के गुलेरिया ढोढा में चौकीदार पिंटू कुमार राम फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर रहा है।

सूचना पर सात वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और चौकीदार को रंगे हाथ पकड़ा। ट्रैक्टर को जब्त

किया, लेकिन इसी बीच चौकीदार पिंटू ने शोर मचा कर ग्रामीणों को जुटा लिया और अचानक हमला बोल दिया। प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा, फॉरेस्टर राजेश गुप्ता, वनरक्षी रंजीत कुमार यादव, इना यादव, मनोज कुमार और ड्राइवर देवशरण महतो की पिटाई शुरू कर दी। ड्राइवर सहित अन्य की वन कर्मियों ने किसी तरह गाड़ी में घुसकर अपनी जान बचाई। हालांकि इसके बाद भी चौकीदार पिंटू सहित अन्य ग्रामीणों ने ड्राइवर और वन कर्मियों की लाठी डंडे से पिटाई की।

सूचना मिलने पर मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और वन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। अन्य वनकर्मी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया।

इस संबंध में चौकीदार सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।

जख्मी चालक देवशरण ने गुरुवार सुबह एमएमसीएच में बताया कि बंशी खुर्द गांव में वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई कर अतिक्रमण करने की सूचना मिली थी। वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करने की कोशिश की तो ग्रामीण उग्र हो गए। हमला कर दिया। ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गए। गाड़ी में घुसकर जान बचाई। बाहर रहते तो मौत हो जाती। मनातू थाना पुलिस के आने के बाद उनकी जान बची।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More