विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी का अनुमान बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया

News Saga Desk

नई दिल्‍ली | विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। विश्‍व बैंक ने अपने जून पूर्वानुमान में इसके 6.3 फीसदी रहने की संभावना जताई थी।

विश्व बैंक ने मंगलवार को अपने दक्षिण एशिया परिदृश्य में कहा कि उपभोग वृद्धि में निरंतर मजबूती के कारण भारत के विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, विश्व बैंक ने चेतावनी दी है कि भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 फीसदी अमेरिकी शुल्क अगले वर्ष देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डाल सकते हैं। विश्व बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। पूर्व में इसके 6.3 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी। साथ ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2027-28 के लिए 6.3 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान जताया है।

विश्व बैंक ने अपने दक्षिण एशिया परिदृश्य में कहा कि घरेलू परिस्थितियां, खासकर कृषि उत्पादन और ग्रामीण मजदूरी वृद्धि, अपेक्षा से बेहतर रही हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सरकार के सुधारों, कर स्लैब की संख्या कम करना और अनुपालन को सरल बनाने से गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विश्‍व बैंक ने दक्षिण एशिया की वृद्धि दर 2025 में 6.6 फीसदी तक पहुंचने की संभावना जताई है, लेकिन 2026 में ये घटकर 5.8 फीसदी हो सकती है, जिसमें भारत पर अमेरिकी शुल्क का असर भी शामिल है।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More