श्रीराम मूर्ति ट्रस्ट की 36वीं वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

News Saga Desk

बरेली | श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट की ओर से शनिवार को एसआरएमएस रिद्धिमा में 36वीं वार्षिक अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘सोशल मीडिया के प्रयोग की न्यूनतम सीमा होनी चाहिए’। जिले के 19 स्कूलों के 38 विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।

निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क, वाकपटुता, भावाभिव्यक्ति और समय सीमा को आधार मानकर विजेताओं का चयन किया। परिणामस्वरूप पक्ष में एसआर इंटरनेशनल के छात्र अथर्व अग्रवाल प्रथम, द गुरु स्कूल की वर्तिका गुप्ता द्वितीय और जीआरएम दोहरा रोड की वैष्णवी सिंह तृतीय रहीं। सेक्रेड हार्ट्स की जान्वी सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं विपक्ष में द गुरु स्कूल की छात्रा कृतिका गंगवार प्रथम, जीआरएम की अपर्णा मिश्रा द्वितीय और एसआर इंटरनेशनल की सांची कोहली तृतीय स्थान पर रहीं। राधा माधव पब्लिक स्कूल के निशांत पाठक को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विशेष उपलब्धि यह रही कि विषय के पक्ष में दूसरा स्थान वर्तिका गुप्ता और विपक्ष में पहला स्थान कृतिका गंगवार ने हासिल किया। इसी कारण द गुरु स्कूल को बेस्ट स्कूल घोषित किया गया। इसके लिए चल वैजयंती दो अक्टूबर को इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि दिवस समारोह में प्रदान की जाएगी।

विजेताओं को पुरस्कार श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट की ऋचा मूर्ति, उषा गुप्ता, ट्रस्ट सलाहकार इंजीनियर सुभाष मेहरा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता और रिद्धिमा सेंटर हेड आशीष कुमार ने प्रदान किए। निर्णायक मंडल में डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. कमलेंद्र कुमार और इंजीनियर अश्विनी चौहान शामिल रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट की डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटर रुचि शर्मा समेत विभिन्न स्कूलों के कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More