सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट जारी, चेन्नई में शिखर से 27 हजार रुपये तक फिसली चांदी

News Saga Desk

नई दिल्ली | दिवाली और धनतेरस के पहले सर्राफा बाजार में मजबूती का लगातार नया रिकार्ड बनाने के बाद अब चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बन गया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान चांदी के भाव में औसतन 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत एक दिन में ही 8 हजार रुपये प्रति किलोग्राम टूट कर 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,63,900 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,62,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

अगर चेन्नई और हैदराबाद की बात करें, तो यहां चांदी की कीमत 27 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। 15 अक्टूबर को हैदराबाद और चेन्नई में चांदी की कीमत जोरदार छलांग लगा कर 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में आई जोरदार तेजी के बाद अब जम कर मुनाफा वसूली शुरू हो गई है। इसके साथ ही लंदन के इंटरनेशनल सिल्वर मार्केट में पिछले दो सप्ताह से जारी चांदी की सप्लाई में आई कमी भी अब काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी है। मुनाफा वसूली और सप्लाई की स्थिति नियंत्रित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में अभी तक करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में आई बड़ी गिरावट और घरेलू सर्राफा बाजार में त्योहारी सीजन के लिए होने वाली खरीदारी का दौर खत्म हो जाने की वजह से स्थानीय बाजारों में भी चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More