सर्राफा बाजार में 1.07 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट

NewsSaga Desk

नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर आज भी जारी है। सोने की कीमत में आज 700 रुपये से लेकर 770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। हालांकि चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,06,860 रुपये से लेकर 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 97,950 रुपये से लेकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 97,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,06,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 97,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 97,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,06,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 97,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More