सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने कमल किशोर को बनाया राष्ट्रीय सलाहकार

NewsSaga Desk

पूर्वी सिंहभूम | सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने सांगठनिक विस्तार के क्रम में पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर को राष्ट्रीय सलाहकार बनाया है। संगठन ने संस्थापक संरक्षक द्वय गजेंद्र मणि त्रिपाठी और ठाकुर ओमप्रकाश सिंह के अनुमोदन पर बुधवार को किशोर को राष्ट्रीय सलाहकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सबिता सिंह को संगठन महामंत्री पद पर मनोनीत किया हैं। दोनों पदाधिकारियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने किया ।

त्रिपाठी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामाजिक ,आर्थिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़ाई में इन दोनों की सक्रिय है भागिता से सवर्ण समाज को लाभ मिलेगा ।

त्रिपाठी ने दोनों ही पदाधिकारियों के संगठन में योगदान के लिए अभिनंदन किया और संगठन हित में कार्य करने के शुभकामनाएं दी।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू बिरेंद्र सिंह एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिशा सिन्हा ने विज्ञप्ति जारी कर दोनों पदाधिकारियों को संगठन में कार्य करने के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की 144 करोड़ की आबादी में सवर्ण समाज के लिए सवर्ण आयोग और पार्टीगत हिस्सेदारी के रूप में सवर्ण मोर्चा के गठन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Read More News

Read More