सावधान! झारखंड में 72 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट

NEWS SAGA DESK

रांची। झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। रविवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तेज बारिश और गरज के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 72 घंटों के लिए राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून तक कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार, 23 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों — देवघर, धनबाद, पाकुड़, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा और साहिबगंज जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, 24 और 25 जून को दक्षिण-पश्चिमी झारखंड में भी कहीं-कहीं भारी बारिश और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। 26 जून को भी कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

जनता से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, खुले स्थानों से बचें और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों पर ध्यान दें।

Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More