हत्या कर जंगल में फेंका शव बरामद,पुलिस जांच में जुटी

NewsSaga Desk

अररिया | अररिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर कुसियार गांव के निवासी, मो. कमरुल साहब के पुत्र मो. तौसिफ आलम का शव हत्या कर बगल के जंगल में फेंका हुआ रविवार को बरामद किया गया।स्थानीय लोगों ने जंगल में शव को देख नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी,जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।जंगल में शव होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पूर्व सांसद सरफराज आलम भी पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द हत्यारे की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की मांग की।

मौके पर पूर्व सांसद सरफराज आलम ने कहा कि शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना है और इस दुःख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हैं। घटना पर पूरी तरह से संवेदनशील हैं और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More