हाथी का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी

पश्चिम सिंहभूम, टोंटो प्रखंड स्थित सिरिंगसिया गांव में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही दिन पहले सारंडा वन क्षेत्र में इलाज के दौरान एक नन्हे हाथी की मौत हुई थी और अब फिर से हाथी की मौत की घटना सामने आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने गांव के समीप एक मृत हाथी को देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। हालांकि प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जहां हाथी का शव मिला है, वहां से विभाग की कोई बिजली लाइन नहीं गुजरती है। उन्होंने करंट से मौत की संभावना को नकारते हुए कहा कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मृत्यु के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More