भागलपुर में रहस्यमय तरीके से 127 कौओं की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

News Saga Desk

भागलपुर: जिले के नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक ही स्थान पर 127 कौओं की संदिग्ध हालात में मौत होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तब सामने आई जब कुछ युवक मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे और वहां दर्जनों कौओं के शव बिखरे हुए मिले। कई कौएं बेहोशी की हालत में पड़े थे, जबकि कुछ तड़पते नजर आए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृत कौओं को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। वहीं, जो कौए जीवित पाए गए, उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सुंदरवन, भागलपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ठंड के कारण कौओं की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More