डेहरी-ऑन-सोन में बालू कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी गई जान की धमकी

NEWS SAGA DESK

रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बालू कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताते हुए कॉल पर जान से मारने की चेतावनी भी दी। जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को पीड़ित को मलेशिया के नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई का छोटा भाई बताया और कहा कि बालू के काम से कमाई हो रही है, इसलिए अब उनकी बारी है पैसा वसूलने की। धमकी देने वाले ने कहा कि चाहे पीड़ित बॉडीगार्ड रखे या बुलेटप्रूफ गाड़ी, उसका शूटर सही निशाने पर मार देगा। यदि पांच दिनों में 5 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो “प्रभु जी से मिलवा दिया जाएगा।”

फोन कॉल के बाद मोबाइल पर दोबारा मैसेज भेजकर भी रंगदारी मांगी गई। पीड़ित ने नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम कॉल की लोकेशन, नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटी है। मामले की तहकीकात तेजी से की जा रही है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More